कोडरमा: झुमरी में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत
कोडरमा थाना क्षेत्र के झुमरी में शुक्रवार को एक साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें साइकिल सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान झुमरी निवासी 27 वर्षीय मंसूर के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया।