कोडरमा: कोडरमा घाटी में वाहन पलटने से दो लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत
कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में शुक्रवार को एक कंटेनर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचा। घायलों की पहचान कोडरमा के नावाडीह निवासी मोहम्मद आफताब अंसारी पिता मो मुनव्वर अंसारी एवं मो आबीर अंसारी पिता मो सेराज अंसारी के रूप में हुई है।