कोडरमा: विभिन्न क्षेत्रों में बाधित विद्युत आपूर्ति को लेकर स्थानीय विधायक नीरा यादव ने विद्युत विभाग को जमकर लगाई फटकार
शुक्रवार को कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव बिजली आपूर्ति से त्राहिमाम कर रहे कोडरमा वासी से निरंतर शिकायत मिलने के पश्चात आज झुमरी तिलैया विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर जमकर फटकार लगाई।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की भी समस्या विभाग को हो रही है आप लिख कर दें उसे समस्या के निदान हेतु हम राज्य से लेकर केंद्र तक बात करेंगे पर समस्या का हाल हर हाल में हल निकालेंगे।