कोडरमा: समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता आमजनों की समस्याओं से हुई रूबरू, निदान के दिए निर्देश
शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता पूनम कुजूर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना गया। एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनने के पश्चात संबंधित पदाधिकारी को आवेदनों का जांच करते हुए तत्काल समस्या के निदान का निर्देश दिया गया।