लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में मंगलवार की दोपहर 1:30 पर भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अंबेडकर जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।