बालूमाथ: शांति गांव में झाड़ फुक के कारण सर्पदंश से चार वर्षीय बच्ची की मौत
बालूमाथ थाना क्षेत्र के शांति गांव में सर्पदंश से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान शांति गांव निवासी उपेंद्र मुंडा की चार वर्षीय पुत्री कीर्ति कुमारी के रूप में हुई । घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार कीर्ति कुमारी अपने घर के आंगन में गुरुवार देर शाम खेल रही थी। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया।