पेण्ड्रा: भंवर सिंह पोर्ते कॉलेज की प्राचार्य की अनुपस्थिति पर अभाविप ने किया विरोध, कॉलेज में लगाए 'लापता' के पोस्टर
स्थानीय डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य की नियमित अनुपस्थिति से नाराज छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य की तस्वीर वाले 'लापता' पोस्टर चिपकाकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार अभाविप का आरोप है कि प्राचार्य के समय पर उपस्थित न रहने से शैक्षणिक व प्रशासनिकव्यवस्थाएं प्रभावित