जलालाबाद: खंडहर रोड के एक जनसेवा केंद्र संचालक ने महिला का अंगूठा लगवा कर खाते से निकाले रुपए, महिला ने थाने में की शिकायत
जलालाबाद क्षेत्र के गांव पेहना निवासी महिला किरन ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 2 अप्रैल को वह खंडहर रोड पर स्थित भारतीय जन सेवा केंद्र पर रुपये निकालने गई थी। वहीं, संचालक ने आधार नंबर डालने के बाद अंगूठा लगवाया और कहा कि आज पैसे नहीं निकल पाएंगे। खाता चेक करने पर देखा तो पैसे गायब मिले।