कलान: गांव खमरिया के गंगा नदी के किनारे घनी झाड़ियों के बीच से एक आरोपी को अवैध शस्त्रों के साथ किया गया गिरफ्तार, भेजा जेल
शाहजहांपुर जनपद के थाना कलान पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाले शातिर अभियुक्त रविन्द्र को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि मौके से शस्त्र बनाने के उपकरण व अवैध शस्त्र 3 अदद तमंचा 315 बोर व 2 अदद तमंचा 12 बोर व एक अर्ध निर्मित तमंचा 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।