दमोह: कृषि उपज मंडी में हम्माल-व्यापारी विवाद से नीलामी ठप, किसानों ने सागर स्टेट हाईवे पर किया चक्का जाम
Damoh, Damoh | Aug 1, 2026 दमोह सागर नाका कृषि उपज मंडी में शनिवार को हम्मालों और व्यापारियों के बीच तुलाई विवाद के बाद डांक नीलामी व तुलाई पूरी तरह बंद हो गई। इससे जिलेभर से उपज लेकर पहुंचे किसानों ने शाम करीब 4 बजे दमोह–सागर स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। किसानों ने तुलाई शुरू कराने की मांग की। सूचना पर देहात थाना पुलिस और सागर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। समझाइश दी खुलवाया।