उत्तराखंड के मशक गांव में चालदा महासू महाराज के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 8 दिसंबर को चालदा महासू महाराज मशक गांव में विराजमान होंगे।
महासू महाराज के स्वागत और प्रवास की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने बैठक आयोजित की। बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा और अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने कहा कि महासू महाराज के आगमन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए मिलकर काम किया जा रहा है।
अब 8 दिसंबर का इंतजार है, जब चालदा महासू महाराज के मशक गांव में विराजमान होने के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होगा।