Public App Logo
Profile Picture

News Abtak

@newsabtakhimachal
206Followers
0Following
शिमला में फिल्मी सितारों का जमावड़ा!
‘फकीरा’ की शूटिंग के लिए शिमला पहुंचे गुरनाम भुल्लर और ईशा मालवीय
सिरमौर के सतोन क्षेत्र की सखौली से स्कूल में अध्यापकों की कथित गैरहाजिरी को लेकर ग्रामीणों के रोष का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला पारवा ल्वागो में तैनात दोनों अध्यापक अक्सर स्कूल से नदारद रहते हैं, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले करीब 13 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, जब वे स्कूल पहुंचे तो दोनों अध्यापक अनुपस्थित मिले और स्कूल में केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद था।
ग्रामीणों ने दावा किया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उनका आरोप है कि अध्यापक नियमित रूप से स्कूल नहीं आते और कई बार कथित तौर पर सुबह करीब 11 बजे पहुंचकर दोपहर 1 बजे तक चले जाते हैं।
रघुवीर कपूर की नई जिम्मेदारी, कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
लवी मेले में कलाकारों का एल्को टेस्ट,शराब पीकर मंच पर NO ENTRY,
100 कलाकारों का हुआ टेस्ट,2 कलाकार प्रस्तुति से रोके गए
 
कॉमेंट बॉक्स में पूरी खबर:
मशक गांव के ग्रामीण पहुंचे पशमी
पाईता की रस्म हुई पूरी
पाईता के साथ यात्रा पर लगी मुहर
भाला नुमा झंडा किया स्थापित
3 दिसंबर को पशमी से रवाना
7 दिसंबर को मशक पहुंचेंगे महाराज
रेणुकाजी मेले को लेकर सिरमौर में सियासत गरमा गई है।

BJP नेता नारायण सिंह ने PCC अध्यक्ष पर रेणुकाजी मेला बेचने का आरोप लगाया है।

नारायण सिंह ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को भी रेणुकाजी मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

उन्होंने PCC अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए मेले की व्यवस्थाओं और आयोजन को लेकर सवाल खड़े किए।

BJP नेता के इस बयान के बाद अब रेणुकाजी मेले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

फिलहाल, इस मामले में PCC अध्यक्ष या कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
सिरमौर में 57 अभ्यर्थियों को मिली जेबीटी पद पर नियुक्ति:
जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री राजीव ठाकुर

पूरी खबर पड़े कमेंट बॉक्स में
नशे में धुत यूपी पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, सड़क पर वर्दी में पड़ा नजर आया सिपाही, 
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक तरफ मां अपने लाल को विदा कर रही थी…
दूसरी तरफ पत्नी अपने जीवनसाथी को आखिरी विदाई दे रही थी।

शहीद बेटे को चूमकर बोली मां—आज नहीं रोऊंगी, खुशी-खुशी विदा करूंगी अपने लाल को

पति को आखिरी बार चूमा, बोली—“I Love You”…
घुमारवीं में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
थाना भराड़ी पुलिस ने कुठेड़ा में एक रिहायशी कमरे में दबिश देकर 8.41 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद की है।
पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार उर्फ बोदी, उम्र 32 वर्ष, निवासी कुठेड़ा और साहिल शर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी भ्योल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा आरोपियों के पास कहां से आया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।
बिलासपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
दूध खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है।
अमूल और मदर डेयरी ने 12 नवंबर से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
टोंड दूध अब 2 रुपये प्रति लीटर और फुल क्रीम दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
कंपनियों का कहना है कि चारे, पशु आहार, पैकिंग और परिवहन की बढ़ती लागत की वजह से दूध की उत्पादन लागत पर दबाव बढ़ा है।
पीटरहॉफ की जगह बनेगा 100 कमरों का होटल, जयराम ठाकुर के आरोपों पर CM सुक्खू का पलटवार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टूरिस्टों से भरे टेम्पो ट्रैवलर का चालक कथित तौर पर चलती गाड़ी को छोड़कर रील बनाने के लिए सड़क पर उतरता दिखाई दे रहा है।
वीडियो में टेम्पो ट्रैवलर के अंदर पर्यटक बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि चालक वाहन से बाहर आकर रील बनाने में व्यस्त दिखाई देता है।
अगर वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम सही है, तो यह बेहद गंभीर लापरवाही मानी जा सकती है। क्योंकि पर्यटकों से भरे वाहन को इस तरह छोड़ना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
हालांकि, यह वीडियो वास्तव में कुल्लू का है या नहीं और यह पुराना है या हाल का, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
लेकिन वीडियो में दिखाई दे रही कथित लापरवाही ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—आखिर कुछ सेकंड की रील के लिए यात्रियों की सुरक्षा को जोखिम में डालना कितना सही है?
प्रशासन और संबंधित विभाग को ऐसे मामलों में वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
रील बनाएं, लेकिन अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर नहीं।
कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी को समाजसेवा के लिए मिला खास सम्मान। बिग बी अमिताभ बच्चन ने उन्हें ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।
शिमला पहुंचने पर बॉबी ने जाहिर की खुशी, बोले—यह सम्मान सेवा के सफर के लिए बड़ी प्रेरणा है।

 आज रात 9 बजे Sony TV और Sony LIV पर देखें KBC का खास एपिसोड।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kbc nis:value=KBC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sarbjeetsinghbobby nis:value=SarbjeetSinghBobby nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amitabhbachchan nis:value=AmitabhBachchan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=forceofgood nis:value=ForceOfGood nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shimla nis:value=Shimla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsabtakhimachal nis:value=NewsAbtakHimachal nis:enabled=true nis:link/>
शिलाई रहस्यमयी गोलीकांड: शिकार, हादसा या सुनियोजित साजिश? रहस्य बरकरार, हत्या का केस दर्ज
जंगली मुर्गों पर फायरिंग के दौरान गोली चलने की आशंका पर जांच केंद्रित!
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच।

पूरी खबर के लिए वेबसाइट पर क्लिक करें...https://shorturl.at/lrX1j

<nis:link nis:type=tag nis:id=shillai nis:value=Shillai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sirmaurnews nis:value=SirmaurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shootingincident nis:value=ShootingIncident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeinvestigation nis:value=PoliceInvestigation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/>
काला अंब पुलिस की कार्रवाई, नशा करते चार युवक गिरफ्तार

पूरी खबर के लिए वेबसाइट पर क्लिक करें...https://bit.ly/4zRmW9p
मंडी से बड़ी खबर सामने आई है।
पंडोह पुलिस ने बीयर की 200 पेटियों से भरे महिंद्रा ऑटो को छोड़कर फरार हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक बीयर से भरे ऑटो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था।
इसके बाद पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली, तो उसमें बीयर की 200 पेटियां बरामद हुईं।
ऑटो छोड़कर फरार हुए चालक की तलाश में पुलिस जुट गई थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बीयर की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
आखिर बीयर की 200 पेटियां कहां ले जाई जा रही थीं?
इस पूरी खेप के पीछे की कहानी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
हिमाचल में होम स्टे में जुए की महफिल… पुलिस की दबिश और सात जुआरी सलाखों के पीछे—अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कमेंट बॉक्स में पढ़े विस्तृत खबर:
हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की खबर सामने आई है। शिमला के वेला सरदार के नाम से पहचान रखने वाले सरबजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
समाजसेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किए गए उनके कार्यों को देखते हुए बॉलीवुड के महानायक और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
सरबजीत सिंह बॉबी को मिला यह सम्मान न केवल उनके सेवा कार्यों की पहचान है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।
इस खास एपिसोड का प्रसारण आज रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। वहीं दर्शक इसे Sony LIV पर भी देख सकेंगे।
सेवा और समर्पण की इस कहानी को देखना न भूलें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=kbc nis:value=KBC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sarbjeetsinghbobby nis:value=SarbjeetSinghBobby nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amitabhbachchan nis:value=AmitabhBachchan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=forceofgood nis:value=ForceOfGood nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shimla nis:value=Shimla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsabtakhimachal nis:value=NewsAbtakHimachal nis:enabled=true nis:link/>
हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज राय ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिमला में शिष्टाचार भेंट की......
​
<nis:link nis:type=tag nis:id=sukhvindersinghsukhu nis:value=SukhvinderSinghSukhu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmhimachal nis:value=CMHimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shimla nis:value=Shimla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hperc nis:value=HPERC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=newsabtakhimachal nis:value=NewsAbtakHimachal nis:enabled=true nis:link/>
सोलन पुलिस की SIU टीम ने आंजी में टाटा मोटर्स शोरूम के पास नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी की तलाशी ली। तलाशी में 41.22 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
पुलिस ने टैक्सी सवार धीरज शर्मा (36) और अंकुर ठाकुर (31), निवासी सपरून को गिरफ्तार किया है। नशे की तस्करी में इस्तेमाल टैक्सी भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, अंकुर ठाकुर पहले भी चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टे की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
मामले में आगामी जांच जारी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chitta nis:value=Chitta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solanpolice nis:value=SolanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpolice nis:value=HimachalPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drugfreehimachal nis:value=DrugFreeHimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=newsabtakhimachal nis:value=NewsAbtakHimachal nis:enabled=true nis:link/>
उत्तराखंड के मशक गांव में चालदा महासू महाराज के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 8 दिसंबर को चालदा महासू महाराज मशक गांव में विराजमान होंगे।
महासू महाराज के स्वागत और प्रवास की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने बैठक आयोजित की। बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा और अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने कहा कि महासू महाराज के आगमन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए मिलकर काम किया जा रहा है।
अब 8 दिसंबर का इंतजार है, जब चालदा महासू महाराज के मशक गांव में विराजमान होने के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होगा।
शिलाई गोलीकांड का रहस्य बरकरार, हत्या या हादसा? पुलिस जांच में कई पहलू सामने आए
सिरमौर के शिलाई उपमंडल में हुए रहस्यमयी गोलीकांड का राज फिलहाल पूरी तरह नहीं खुल पाया है। पुलिस जांच अंतिम चरण में बताई जा रही है और अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर हत्या के इरादे से गोली चलाए जाने की आशंका को कम माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने किसी भी संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया है।
मामला 10 नवंबर की सुबह कोटी उतरऊ मोड़ के पास का है। रविंद्र सिंह अपने भाई खजान सिंह के साथ बाइक पर चांदपुर धार से क्यारटा पिपलटी लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे बैठे 55 वर्षीय खजान सिंह अचानक बाइक से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।
घटना के करीब आठ घंटे बाद मामले ने नया मोड़ लिया। बाइक चला रहे रविंद्र ने अपने हेलमेट की जांच की तो उसके पिछले हिस्से में छेद मिला और अंदर धातु का एक टुकड़ा बरामद हुआ। इसके बाद गोली लगने की आशंका सामने आई और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की जांच अब इस पहलू पर भी केंद्रित है कि घटनास्थल के आसपास खेतों में जंगली मुर्गों को भगाने या निशाना बनाने के दौरान टोपीदार बंदूक से फायर किया गया हो और उसके छर्रे सड़क से गुजर रही बाइक से टकराए हों। घटनास्थल के आसपास जंगली मुर्गों की मौजूदगी की बात भी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि फायरिंग में खजान सिंह को गंभीर चोट लगी, जबकि बाइक चला रहे रविंद्र के हेलमेट और पीठ से भी छर्रा मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, मृतक के शरीर से गोली बरामद नहीं हुई है। ऐसे में गोली किस दिशा से चली और वास्तव में घटनाक्रम कैसे हुआ, यह अभी जांच का अहम सवाल है।
बुधवार को डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाइक चालक से भी विस्तार से बातचीत की। देर दोपहर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी के अनुसार, मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज है और जंगली मुर्गों पर गोली चलाने के दौरान हादसे की संभावना को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह शिकार के दौरान चली गोली का दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था, आपसी रंजिश का मामला या इसके पीछे कोई और कहानी?
इन सवालों के जवाब फॉरेंसिक रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पुलिस की आगे की जांच के बाद ही साफ हो पाएंगे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shillai nis:value=Shillai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sirmaurnews nis:value=SirmaurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shootingincident nis:value=ShootingIncident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeinvestigation nis:value=PoliceInvestigation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsabtakhimachal nis:value=Newsabtakhimachal nis:enabled=true nis:link/>
हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का पल सामने आया है। नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल के PWD एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सम्मानित किया।
शहरी विकास विभाग के तहत नगर परिषद ठियोग ने देश के शीर्ष 20 शहरी स्थानीय निकायों में जगह बनाकर हिमाचल का मान बढ़ाया है।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय सफाई कर्मचारियों, शहरी निकायों के अधिकारियों और हिमाचल की जागरूक जनता के सामूहिक प्रयासों को दिया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल को स्वच्छ, हरित और विकास के नए शिखरों तक ले जाना उनका लक्ष्य है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhsurvekshan nis:value=SwachhSurvekshan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=theog nis:value=Theog nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vikramadityasingh nis:value=VikramadityaSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsabtakhimachal nis:value=NewsAbtakHimachal nis:enabled=true nis:link/>
शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाटकोटी के नजदीक गलू में एक युवक को करीब 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजू राही उर्फ माधव (29) पुत्र प्रेम राय निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, डिटेक्शन सेल रोहड़ू की टीम गलू में गश्त पर थी। इस दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एक व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से करीब 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में पुलिस थाना जुब्बल में FIR नंबर 60/2026 दिनांक 7 नवंबर 2026 को ND&PS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वर्ष 2020 में उसके खिलाफ पुलिस थाना जुब्बल में 6.5 ग्राम चिट्टा बरामदगी का मामला दर्ज हुआ था। वहीं, वर्ष 2025 में पुलिस थाना रोहड़ू में कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन HCL युक्त कफ सिरप की 70 बोतलें बरामद होने पर ND&PS एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया था।