सोरांव: मऊ आइमा इलाके में प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव फेंका, परिजनों को मिला केवल कंकाल, उठी फांसी की मांग
मऊ आइमा इलाके में 17 साल के लड़के ने 9वीं में पढ़ने वाली गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। 17 दिन तक लाश झाड़ियों में पड़ी सड़ती रही। छात्रा के घरवाले पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे तो उन्हें शव के नाम पर बेटी के कपड़े और हड्डियां ही मिलीं। सराय इनायत की किशोरी के शव का बुरा इतना हाल था कि उसे देख मां सुनीता पाल बेहोश हो गईं। होश आने के बाद चीखती रहीं। कहा- 'बदला चाहिए।