हरिद्वार: जमालपुर में DJ बॉक्स से कोबरा सांप निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जमालपुर में DJ बॉक्स में कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। घटना झंडा चौक के पास स्थित एक DJ संचालक के गोदाम की है। बताया जा रहा है कि बुकिंग पर DJ बॉक्स गोदाम से निकाल कर बाहर भेजे जा रहे थे, तभी एक DJ बॉक्स में कोबरा सांप छिपा हुआ था, मौके पर पहुंचे वन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।