डुमरांव: नावाडेरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में किसान गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Dumraon, Buxar | Feb 8, 2025 नावाडेरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार की दोपहर 1 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार चंदा गांव के भृगुराज सिंह अपनी साइकिल पर यूरिया लादकर अपने घर जा रहे थे तभी नावाडेरा गांव के पास पहुंचते ही एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक लापरवाह तरीके से वाहन चला रहा था।