शेरघाटी: शेरघाटी अनुमंडल के सभी स्कूल-कॉलेजों में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।इस अवसर पर शेरघाटी, आमस, डोभी, इमामगंज, बांकेबाजार, गुरारू सहित सभी प्रखंडों के विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालयों में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया