बिंदकी: इटरौरा गांव में अपशब्द बोलने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट, पीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के इटरौरा गांव में शुक्रवार को दिन में 11 बजे अपशब्द बोलने का विरोध करने पर धीरेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दिया। जिसमें धीरेंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया है।