पटना ग्रामीण: पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर होती थी डील
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। मामले में गुरुवार को महिला संचालिका समेत पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि महिला संचालिका व्हाट्सएप के जरिए डील करती थी। ₹4000 में लड़कियों का सौदा होता था। पुलिस ने मौके से एक स्कूटी भी बरामद किया है।