पटना ग्रामीण: सीएम आवास पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक खत्म, चुनाव की तैयारी शुरू करने का निर्देश
1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की सीएम नीतीश कुमार ने बैठक बुलाई थी। गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे बैठक खत्म हो गई। वहीं बैठक के बाद जदयू नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सभी की बातचीत हुई है और सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है।