पटना ग्रामीण: नटराज गली: मां ने बेटे को 4 दिन कैद रखा, मौत के बाद हुए कई खुलासे
पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित नटराज गली में एक मां ने अपने बेटे को सुरक्षित रखने के लिए चार दिनों से घर में कैद करके रख रखा था। लेकिन उस मां ने पड़ोस के रहने वाले दो लड़कों पर अपने बेटे को जबरदस्ती बुलाने का आरोप लगाया है। बता दें कि सड़क हादसे में हुए बेटे की मौत के बाद मां ने यह आरोप लगाया है कि पड़ोस के दो लड़के उसके बेटे को सोना और शराब की तस्करी करवाते थे।