पटना ग्रामीण: पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- अरविंद केजरीवाल राजनीति में हो चुके हैं फिनिश
अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया है कि बिहार में आप पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से हार चुके हैं और अब वह राजनीति से भी फिनिश हो चुके हैं। मौके पर सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार में सिर्फ एनडीए और महागठबंधन की लड़ाई है।