‘कॉफ़ी विद डीएम’ (Coffee with DM) संवाद कार्यक्रम: ज़िला पदाधिकारी ने युवाओं से किया सीधा विमर्श, प्रतिभागियों ने ज़िले के विकास व जनसमस्याओं के समाधान हेतु रखे विस्तृत सुझाव
गया, 10 नवंबर 2026, ज़िला प्रशासन द्वारा युवाओं की सहभागिता बढ़ाने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं से उन्हें अवगत कराने तथा स्थानीय समस्याओं पर उनके सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से समाहरणालय में ‘कॉफ़ी विद डीएम’ (Coffee with DM) कार्यक्रम का चौथा सत्र का आयोजन किया गया।
इस परिचर्चा में ज़िले के विभिन्न प्रखंडों और संस्थानों से चयनित पाँच मेधावी प्रतिभागियों ने ज़िला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर से सीधा संवाद किया और ज़मीनी समस्याओं के समाधान तथा ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को लेकर अपने विस्तृत विचार रखे।
प्रतिभागियों का विवरण एवं उनके द्वारा प्रस्तुत विस्तृत सुझाव:
सान्या सिंह
व्यक्तिगत विवरण: बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण, छात्रा (गर्ल्स हाई स्कूल, टिकारी), प्रखंड - टिकारी।
शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक उपलब्धि: साहित्य अध्ययन, कला (Art) व रचनात्मक कंटेंट क्रिएशन में गहरी रुचि।
लक्ष्य/रुचि: आत्मनिर्भर बनकर समाज और परिवार के प्रति जिम्मेदार व सम्मानित करियर बनाना।
ज़िले की मुख्य समस्या व सुझाव:
समस्या: गया शहर, पर्यटन स्थलों और यात्रा मार्गों पर महिलाओं, बुजुर्ग महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुलभ सार्वजनिक शौचालयों की भारी कमी। कई जगह बने शौचालयों में गंदगी, पानी की कमी व रखरखाव का अभाव रहता है, जिससे महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य व सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विस्तृत सुझाव:
• बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजारों, अस्पतालों, पर्यटक स्थलों और मुख्य संपर्क मार्गों पर प्राथमिकता से स्वच्छ व सुरक्षित महिला शौचालय बनाए जाएँ।
• इन शौचालयों में पर्याप्त पानी, साबुन, वॉश बेसिन, अच्छी लाइटिंग और अनिवार्य रूप से सैनिटरी पैड वेंडिंग/डिस्पोजल की सुविधा हो।
• केवल शौचालय निर्माण ही नहीं, बल्कि उनके दैनिक रखरखाव और स्वच्छता के लिए एजेंसी/कर्मचारी की जवाबदेही तय हो और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नियमित औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया जाए।
विकसित भारत 2047 का विज़न: देश का ऐसा विकास जहाँ बड़े ढांचों के साथ-साथ आम नागरिकों का जीवन स्तर सुधरे; महिलाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, सम्मानजनक वातावरण और समान अवसर सुनिश्चित हों।
CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar GAYA Police
#CoffeeWithDM #GayaBihar #YouthParticipation #GoodGovernance #ViksitBharat2047
Gaya, Bihar | Nov 17, 2026