लांजी: लांजी में आबकारी विभाग ने 2700 किलो महुआ लाहन और 20 लीटर हाथ भट्टी शराब की बरामदगी की
Lanji, Balaghat | May 22, 2025 आबकारी वृत लाँजी के द्वारा ग्राम कांद्रीकला एवं नीलागोंदी के जंगल में कार्यवाही सुनिश्चित की गई। जिसमें प्लास्टिक की बोरियों में भरे लगभग 2700 किलोग्राम महुआ लाहन के साथ 20 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 273000 रूपये बताया गया है। इस कार्यवाही मे वृत प्रभारी अंजलेकर आदि मौजूद रहे।