कुर्था: धमौल पॉलिटेक्निक कॉलेज में टीबी जागरूकता व जांच शिविर आयोजित
Kurtha, Arwal | Aug 13, 2026 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, धमौल कुर्था में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था की चार सदस्यीय टीम ने विद्यार्थियों व कर्मचारियों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और पूर्ण उपचार की जानकारी दी। संदिग्ध मरीजों की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य सलाह भी दी गई।