जमुई: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी ने जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक की, दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Mar 29, 2025 जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर 1:00 बजे जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के साथ बैठक कर प्रखंडवार गेहूं अच्छादन एवं उत्पादन का वास्तविक आंकड़ा प्राप्त करें।