जमुई: आवास योजना के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में DM ने ग्रामीण आवास सहायक को सेवा से बर्खास्त किया
Jamui, Jamui | Mar 29, 2025 आवास योजना में नाम जोड़ने को लेकर रिश्वत मांगने मामले में वीडियो वायरल होने के बाद डीएम अभिलाषा शर्मा ने जांच रिपोर्ट आने के बाद सोनो के बल्थर पंचायत के आवास सहायक गुंजन कुमार गुंजन को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने शनिवार की शाम 5:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी है।