कोंडागांव जिले के जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत भोंगापाल गांव में संचालित शासकीय हाई स्कूल भोंगापाल के प्रभारी प्राचार्य टमेश्वर दीवान का एक कथित ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में कथित रूप से प्रभारी प्राचार्य द्वारा शिकायतकर्ता को फोन पर धमकी देते हुए सुना जा सकता है। हालांकि पब्लिक एप इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।