गिधौर: गिद्धौर में बारिश से जलजमाव, मिंटो टॉवर के पास ई-रिक्शा पलटा, लोग बाल-बाल बचे
Gidhaur, Jamui | Sep 26, 2026 पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गिद्धौर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी मिंटो टॉवर के समीप हो रही है, सड़क पर पानी जमा रहने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शनिवार को 9 बजे बताया कि एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे मे पलट गया।