सतना में इंटरस्टेट एक्शन: दो राज्यों की पुलिस ने 3 फरार बदमाश दबोचे
अलग-अलग राज्यों में दर्ज गांजा तस्करी और चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन शातिर आरोपियों को रविवार को छत्तीसगढ़ और दिल्ली पुलिस की 2 टीमों ने सतना में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी पहचान छिपाकर फरारी काट रहे थे।
एक तरफ छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की कोमाखान और बसना थाना की संयुक्त टीम ने कोलगवां एवं कोतवाली पुलिस की मदद से 240 किलो और 215 किलो गांजा तस्करी के मामलों में वांटेड रवि साहू और किशन उर्फ अशोक सिंह वाडिया को दबोच लिया। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे और सतना में रहकर कारोबार की आड़ में पुलिस से बच रहे थे।
तो वहीं, दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने चोरी के मामले में वांटेड ऑरेंज वर्मा को टिकुरिया टोला से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का लैपटॉप भी बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ सतना जिले के विभिन्न थानों में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए गए
Unchahara, Satna | Jul 13, 2026