दमयंती नगर: मंत्री प्रहलाद पटेल हेलीकॉप्टर से दमोह पहुंचे, हटा विधायक व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
दमोह मंत्री प्रहलाद पटेल सोमवार शाम हेलीकॉप्टर से दमोह पहुंचे। होमगार्ड ग्राउंड स्थित हेलीपेड पर हटा विधायक उमादेवी खटीक सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री हिरदेपुर में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, हनुमान फुट प्रिंट शुभारंभ, सनातन हिंदू एकता यात्रा और गरबा महोत्सव में शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला तैनात रहा।