घाटमपुर: बेहटा बुजुर्ग गांव में बिजली चोरी के आरोप में अवर अभियंता ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भीतरगांव के पसेमा उपकेंद्र के बेहटा बुजुर्ग गांव में अवैध रूप से केबिल जोड़कर बिजली चोरी करते हुए सुबाहु सिंह, अजय, आसमा, स्वामीशरण, चंदन सिंह और वंदन सिंह को पकड़ा गया।अवर अभियंता ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे बताया एंटी पावर थेफ्ट थाना में इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।