पयागपुर: पयागपुर के गंगापुर में चूल्हे की आग से महिला झुलसी, इलाज जारी है
पयागपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में खाना बनाते समय 55 वर्षीय कृष्णा पत्नी विशुन नाथ आग की चपेट में आकर झुलस गईं। बताया जा रहा है कि पास में रखा पेट्रोल गिरने से आग भड़क गई। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई।महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।