अमरिया: अमरिया कस्बे में अवैध कालोनियों पर तहसील प्रशासन ने चलाया डंडा
कस्बा अमरिया में और आस-पास में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। रविवार को 3 बजे तहसील प्रशासन ने अमरिया कस्बे में विकसित हो रही कॉलोनी के निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। अन्य कॉलोनी को चिन्हित किया गया है। एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया कि अमरिया कस्बे और आस-पास में एक दर्जन से अधिक कॉलोनी अवैध रूप से विकसित हो रही है।