लखीसराय: किऊल जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 05-06 पर देशी पिस्टल के साथ घूम रहा था युवक, RPF ने किया गिरफ्तार
गुरुवार की अपराह्न 10.30 बजे किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 05-06 पर गश्ती के दौरान RPF पुलिस ने GRP की मदद से एक मुंगेर निर्मित पिस्टल के साथ लखीसराय वार्ड संख्या 2 नया टोला मोहल्ला के रहने वाले रामजी मंडल के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.