लखीसराय: हलसी थाना क्षेत्र के राता गांव में जमीनी विवाद के दौरान मारपीट, वृद्ध महिला घायल, पीएमसीएच रेफर
हलसी थाना क्षेत्र के राता गांव में जमीनी विवाद के दौरान जमकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे गुरुवार की दोपहर 1/10 पर सदर अस्पताल लाया गया ।घायल वृद्ध महिला की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के राता गांव निवासी मथुरा महतो की पत्नी सावित्री देवी के रूप में की गई वृद्ध महिला की बिगड़ती स्थिति को देख चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर किया ।