लखीसराय: कुंदर हाल्ट पर 5 घंटे रुकी रही एर्नाकुलम एक्सप्रेस, यात्रियों ने किया पथराव
बिहार में गुरुवार की अपराह्न आई तेज आंधी एवं पानी का असर रेल यातायात पर भी देखने को मिला. जानकारी के मुताबिक झाझा -किऊल रेलखंड के मध्य कुंदर हाल्ट पर तेज आंधी पानी की वजह से 22643 एर्नाकुलम एक्सप्रेस 5 घंटे खड़ी रही.जिससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और यात्रियों द्वारा ट्रेन पर पथराव किया गया. गुरुवार के अपराह्न 10:30 बजे ट्रेन किऊल जंक्शन पहुंची.