लखीसराय: अमहरा थाना क्षेत्र के कछियाना गांव में मामूली विवाद के बाद हुई जमकर मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
अमारा थाना क्षेत्र के कछियाना गांव में मामुली विवाद के दौरान जमकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।जिसे उनके परिजनों के द्वारा गुरुवार की दोपहर 12:50 पर सदर अस्पताल लाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान अमहरा थाना क्षेत्र के कछियाना गांव निवासी गिगल साह के पुत्र महेश साह के रूप में की गई। उनके ही परिजनों के द्वारा मारपीट की घटना बताई जा रही है।