सिधवलिया: मानपुर गांव में कृष्णा साह के घर में चोरी, नगदी व लाखों के जेवरात समेत अन्य सामान चुराए
गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में चोरों ने कृष्णा साह के घर में घुसकर नगदी, लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान चुरा लिए। चोर घर के पीछे से घुसे और सामान खंगालकर फरार हो गए। खेत में टूटी पेटी व कागजात मिलने पर घटना का पता चला। पुलिस जांच में जुटी है।