बांसगांव: महिला की शिकायत पर गगहा थाने में पति, जेठ, ननद, सास-ससुर समेत 7 लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के हैँसर बाजार के औटहाँ के रहने वाले फयाधर दुबे की पुत्री रागिनी दुबे ने रविवार को गगहा पुलिस को एक शिकायत पत्र देकर 7 लोगों के विरुध्द केस दर्ज कराया है। रागिनी ने बताया कि उनकी शादी 8 दिसंबर 2022 को गगहा इलाके के बंधवा गाँव के निवासी महेश पाण्डेय के पुत्र राज पांडेय से हुई थी। गगहा पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।