प्रतापगढ़: शीतला गंज बाजार के समीप अनियंत्रित बाइक से दंपति सहित एक किशोर घायल, तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
शुक्रवार की दोपहर दो बजे सुजानगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी विमल ओझा 51 अपनी पत्नी किरन ओझा के साथ बाइक से दिलीप पुर अपनी बहन के यहां तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शीतला गंज बाजार के समीप धान के खेत से अचानक महेश रजक का 7 वर्षीय बेटा अंश बाइक के सामने आ गया। जिससे बाइक पलट गई बाइक सवार समेततीनों घायल हो गए।