प्रतापगढ़: जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जिलाधिकारी ने दूर दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी, संबंधित को निस्तारण के लिए दिए निर्देश
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई किया। इस दौरान दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।