प्रतापगढ़: चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर बिजली श्रमिकों का प्रदर्शन जारी, आज पांचवा दिन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय चिलबिला कार्यालय के बाहर शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक पांचवे दिन भी बिजली श्रमिकों का प्रदर्शन किया। समायोजन में धांधली, अनियमित छटनी के विरुद्ध पांचवे दिन भी कर्मचारीयो ने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार से हस्तछेप की मांग किया।आंदोलनकारी श्रमिकों एवं उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने गंभीर आरोप लगाया है।