प्रतापगढ़: मां बेल्हा देवी सई नदी घाट पर हजारों महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया, छठ महापर्व का समापन
प्रतापगढ़ जिले में छठ का महापर्व सकुशल संपन्न हो गया। शुक्रवार को सुबह 6:00 बजे मां बेल्हा देवी घाट सई नदी पर पहुंची व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद महिलाओं द्वारा पारण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक के इंतजाम किए गए थे जिससे महिलाओं को कोई दिक्कत ना हो।