गाज़ियाबाद: पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने क्राइम ब्रांच, महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र का किया निरीक्षण
पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ द्वारा रविवार को लोहिया नगर स्थित क्राइम ब्रांच महिला थाना एक परिवार परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय/बैरिक/थाना परिसर में साफ सफाई, पानी व लाइट की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे चालू होना, सभी अभियोग से संबंधित रिकॉर्ड अपडेट होना आदि को लेकर दिशा निर्देश दिए।