गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की प्रवर्तन टीम ने जोन-एक के गांव मोरटी में करीब सात हजार वर्ग गज में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। इस दौरान कॉलोनाइजर ने प्रवर्तन टीम का विरोध किया, लेकिन पुलिसबल ने उन्हें मौके से हटा दिया और कड़ी चेतावनी दी।