गोरखपुर: गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, 17 जिलों के 54,910 शिक्षक मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। गोरखपुर जिले के 18 बूथों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में 17 जिलों के कुल 54,910 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव मैदान में कुल 16 प्रत्याशी हैं, जिनमें भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी के डॉ. संजय त्रिपाठी