मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरजी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया ।वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि मोतीपुर की तरफ आ रहे थे इसी बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया है ।जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के धूमनगर निवासी पवन सिंह के रूप में हुई है।