स्लीमनाबाद: धनबाही में मारपीट के बाद ग्रामीण सड़क पर उतरे, मां घायल बेटे को गोद में लेकर बैठी
कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धनबाही में मारपीट के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। आरोप है कि राजेश पांडेय ने गांव में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घटना के विरोध में घायल युवक की मां जख्मी बेटे को गोद में लेकर सड़क पर बैठ गई और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।