धरहरा: खेलते समय जंगली सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, अस्पताल में मृत घोषित
धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगलवा पंचायत के सराधी गांव स्थित धोबिया कोड़ा टोला में मंगलवार की देर रात जंगली सांप के डंसने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान संजय कोड़ा की पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि मनीषा घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उसे जंगली सांप ने डंस लिया।