पंचायती राज चुनावों में जीत के बाद उदयपुर पहुंचे डॉ. सी.पी. जोशी, कांग्रेसजनों ने किया स्वागत-अभिनंदन...जय हो 😇👍
संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा
राजसमंद जिला परिषद एवं नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र की खमनोर, देलवाड़ा और रेलमगरा पंचायत समितियों में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी के उदयपुर आगमन पर कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत कर बधाई दी।
इस दौरान पूर्व नाथद्वारा पालिका अध्यक्ष मनीष राठी, ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गौरवा, युवा नेता यशप्रताप सिंह शक्तावत प्रदेश महासचिव हिमानी नंदवाना, ब्लॉक अध्यक्ष गौरी चौधरी नगर अध्यक्ष प्रतिभा, संतोष सुथार, वंदना जी देलवाड़ा, ने डॉ. सी.पी. जोशी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान से मुलाकात कर चुनावी जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की मजबूती एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।